नयी दिल्ली , मई 04 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है और कहा कि वह (श्री गांधी) इंडिया गठबंधन को संभालने में नाकाम साबित हुए हैं, जिसके कारण इस गठबंधन का अब कोई भविष्य नहीं है।

श्री पूनावाला ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि देश में लगातार 12 सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद नए राज्यों में भाजपा की सरकारें बन रही हैं। भाजपा का वोट शेयर बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से लोगों का भाजपा पर भरोसा और भी मज़बूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव का सबसे बड़ा नतीजा यह है कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से टूट गया है और खत्म हो गया है। श्री गांधी इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने में नाकाम साबित हुए हैं।पूरे चुनाव के दौरान यह साफ दिखा कि श्री इंडिया गठबंधन को संभालने में असफल रहे।

उन्होंने कहा कि आज चुनाव के नतीजे आ रहे हैं, और श्री गांधी छुट्टियां मनाने के लिए फिर से विदेश चले गए हैं। गठबंधन के साथियों के बीच कोई तालमेल नहीं था। अब देश में इंडिया गठबंधन जैसी कोई चीज़ बची ही नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित