नयी दिल्ली , फरवरी 05 -- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को देश की पहली सहकारिता-क्षेत्र की टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' शुरू करेंगे।

श्री शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर इस पहल का महत्व बताते हुए कहा कि यह मंच कई लोगों को साथ आकर, थोड़ा-थोड़ा निवेश करके कुछ बड़ा बनाने में मदद करेगा। उन्होंने आज दिन को टैक्सी चालकों के लिए अहम बताते हुए कहा कि देश की पहली सहकारिता-क्षेत्र की टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' का नयी दिल्ली में उद्घाटन उनके लिये एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

उन्होंने कहा कि 'भारत टैक्सी' के जरिये टैक्सी चालक न सिर्फ ज्यादा मुनाफा कमा पाएंगे, बल्कि अपनी सेवा के मालिक भी बन जायेंगे।

सहकारिता मंत्रालय ने इस सेवा की जानकारी देते हुए कहा, "गतिशीलता (मोबिलिटी) क्षेत्र में एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में परिकल्पित भारत टैक्सी में, 'सारथी' कहे जाने वाले ड्राइवरों को स्वामित्व, संचालन और मूल्य सृजन के केंद्र में रखा गया है। इससे उन्हें शोषणकारी एग्रीगेटर-आधारित प्रणालियों से मुक्ति मिलेगी।"उल्लेखनीय है कि श्री शाह भारत टैक्सी के लॉन्च के दौरान छह सारथियों (टैक्सी चालकों) को सहकारिता-यातायात इकोसिस्टम में उनके योगदान के लिये सम्मानित भी करेंगे। सभी सम्मानित टैक्सी चालकों को पांच-पांच लाख रुपए का एक निजी दुर्घटना बीमा और परिवार बीमा उपलब्ध करवाया जाएगा।

शादाब उप्रेतीवार्ताEach honoured driver will receive personal accident insurance and family health coverage of Rs 5 lakh each.On the occasion, nine Memoranda of Understanding (MoUs) will be exchanged with key public and private stakeholders to strengthen operational integration, digital empowerment, safety and service delivery.Registered under the Multi-State Cooperative Societies Act, 2002, Bharat Taxi was established on June 6, 2025. It operates on a zero-commission and surge-free pricing model with direct profit distribution to drivers, offering an indigenous alternative to foreign investment-based aggregator platforms.बहु राज्य सहकारी समितियां अधिनियम 2002 के तहत पंजीकृत भारत टैक्सी की स्थापना छह जून, 2025 को हुई थी। यह शून्य कमीशन और सर्ज-मुक्त मॉडल पर काम करती है, जिसमें टैक्सी चालकों को सीधे मुनाफ़ा बांटा जाता है। यह विदेशी निवेश पर आधारित एग्रीगेटर-प्लेटफ़ॉर्म का एक स्वदेशी विकल्प पेश करती है।

The platform prioritises social security for Sarathis through health and accident insurance, retirement savings and a dedicated driver support system, with support centres currently operational at seven locations in Delhi. It also provides rapid emergency assistance, verified ride data and allows drivers to work on other platforms without exclusivity clauses.To promote women's empowerment, initiatives such as "Bike Didi" have been launched, with over 150 women drivers joining Bharat Taxi so far.महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए, "बाइक दीदी" जैसी पहल शुरू की गयी हैं, जिसमें अब तक 150 से ज़्यादा महिला ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ चुकी हैं। भारत टैक्सी दुनिया का पहला और सबसे बड़ा सहकारिता-आधारित टैक्सी मंच और दुनिया का सबसे बड़ा चालक-संचालित मंच बनकर उभरा है। इस मंच पर करीब चार लाख ड्राइवर और 10 लाख से ज़्यादा मुसाफिर पंजीकृत हो चुके हैं, जबकि अब तक टैक्सी चालकों को सीधे करीब 10 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित