बेंगलुरु , नवंबर 01 -- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को यहाँ आदित्य निर्माण केंद्र में भारत में निर्मित हो रही बुलेट ट्रेन-बी28 की निर्माण प्रक्रिया का निरीक्षण किया और बताया कि इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है।

श्री वैष्णव आज यहां वंदे भारत शयनयान एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) पहुंचे और ट्रेन की कार बॉडी फैब्रिकेशन के लिए सटीक-इंजीनियर जिग्स और फिक्स्चर सहित विशेष विनिर्माण अवसंरचना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्पादन के प्रमुख चरणों जैसे अंडरफ्रेम, साइडवॉल, रूफ असेंबली, कार असेंबली और सतह की तैयारी विभिन्न कार्यों को देखा और अधिकारियों से बात कर जानकारी हासिल की।

रेल मंत्री ने यहां 'निचोड़ परीक्षण' प्रदर्शन भी देखा, जो एक गुणवत्ता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया है जिसमें ट्रेन कार बॉडी को इसकी संरचनात्मक ताक़त, कठोरता और आयामी स्थिरता का आकलन करने के लिए नियंत्रित संपीड़न / तन्य बलों के अधीन किया जाता है।

इसके साथ ही उन्होंने यात्री सीटों की जांच की और हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) सिस्टम, कप्लर्स और अन्य ट्रेन उपकरण और असेंबलियों सहित प्रमुख ऑनबोर्ड सिस्टम और घटकों की समीक्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित