नयी दिल्ली , अगस्त 12 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नबीन ने संसद के मानसून सत्र के दौरान कार्यवाही बाधित होने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि देश की जनता देख रही है कि संसद में चर्चा से कौन भाग रहा है।
श्री नवीन ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि संसद में विपक्ष द्वारा लगातार किया जा रहा व्यवधान उनकी अराजक मानसिकता को उजागर करता है। हर अहम मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मोदी सरकार की बार-बार की कोशिशों के बावजूद, विपक्ष चर्चा से भागता है और संसद को कामकाज करने से रोकता है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और जानती है कि असल में चर्चा से कौन भाग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित