जौनपुर , मई 04 -- उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के विधानसभा चुनाव में आए नतीजे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवाद की राजनीति पर अटूट विश्वास है।
भाजपा के जिला कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पांडुचेरी एवं केरला में विधानसभा चुनाव में दर्ज जीत पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। श्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त कर 15 वर्षों के कुशासन को समाप्त किया है और असम में विकास की हैट्रिक लगाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित