भिवानी , अक्टूबर 03 -- हरियाणा के भिवानी के महान स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर भिवानी जिले की सभी आर्य समाजों के तत्वावधान में नई अनाज मंडी के नजदीक तिकोना पार्क में आयोजित तीन दिवसीय पाखंड खंडन सम्मेलन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शशि रंजन परमार तथा मुख्य वक्ता सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश रहे।

स्वामी आर्यवेश ने कहा कि देश की आजादी में आर्य समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। आर्य समाज ने शिक्षा, सामाजिक सुधार और राष्ट्रीय चेतना के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को मजबूत आधार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित