लखनऊ , मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में सोमवार को जन भवन स्थित गांधी सभागार में शहीद दिवस और डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव तथा डॉ. लोहिया के जीवन और योगदान पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने भावुक होकर देखा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल के विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी अनगिनत बलिदानों और संघर्षों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अनेक परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोकर स्वतंत्रता की कीमत चुकाई है, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम उनके त्याग को सदैव स्मरण रखें और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित