अलवर , अगस्त 04 -- राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार करके उससे 315 बोर देशी पिस्तौल बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को तीन अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि भगवाड़ी खुर्द स्कूल के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी करके रामनिवास (44) को पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का देशी पिस्तौल बरामद हुआ। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित