नयी दिल्ली , जून 10 -- स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर रेलवे ने देशभर में अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्णय लिया है।

रेलवे ने बुधवार को बताया कि इसके तहत स्टेशनों पर मौजूद अग्नि सुरक्षा इंतजामों की जांच की जाएगी और जहां भी सुधार की जरूरत होगी, वहां जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि यात्रियों और रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा को और बेहतर बनाया जा सके।

रेलवे के अनुसार इस ऑडिट के तहत स्टेशन भवनों, विद्युत व्यवस्था, एयर कंडीशनिंग और वेंटिलेशन सिस्टम, आपातकालीन निकास, आग बुझाने की प्रणाली, पानी की उपलब्धता, पंपिंग और फौव्वारा प्रणाली समेत सभी महत्वपूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रेलवे स्टेशन आग जैसी किसी भी आपात स्थिति सेरेलवे ने बताया कि ऑडिट के दौरान यह भी जांच की जाएगी कि स्टेशनों पर लागू सभी आग सुरक्षा और सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं। जहां भी कोई कमी पाई जाएगी, वहां सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम तुरंत उठाए जाएंगे।

रेलवे के अनुसार स्टेशनों की जांच के लिए विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें बनाई जाएंगी। आवश्यकता होने पर विशेषज्ञ एजेंसियों और राज्य फायर विभाग का सहयोग भी लिया जाएगा। जहां सुधार की जरूरत होगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

रेलवे ने कहा कि भारतीय रेल लगातार रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। आग सुरक्षा ऑडिट की यह पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित