नयी दिल्ली , अक्टूबर 03 -- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यत्र डॉ. हेमंत जोशी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा को लेकर पार्टी की ओर से निकाली 'सेवा संकल्प यात्रा' नये उत्साह के साथ आगे बढ़ रही है और देशभर के युवाओं तथा समुदायों के बीच सेवा की भावना को मजबूत करते हुए अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित कर रही है।
भाजपा की 'सेवा संकल्प यात्रा' शनिवार को 17वें दिन देश के विभिन्न हिस्सों में निकली और लोगों ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
भाजपा की ओर से आज यहां जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि यह यात्रा प्रत्येक मार्ग लोगों की भागीदारी, संवाद और सामूहिक जिम्मेदारी का मंच बन रहा है। आज सेवा संकल्प यात्रा मध्य प्रदेश में दो, राजस्थान में नौ, छत्तीसगढ़ में दो, उत्तर प्रदेश में पांच, झारखंड में एक और गुजरात में एक यानी कुल 20 मार्गों पर आगे बढ़ रही है। स्थानीय समुदायों और जनप्रतिनिधियों की बढ़ती भागीदारी ने यात्रा की भावना को और मजबूत किया है।
भाजपा के अनुसार यात्रा में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मध्य प्रदेश की मंत्री निर्मला भूरिया, उत्तर प्रदेश के मंत्री असीम अरुण, सांसद कमलेश जांगड़े और लोकसभा सदस्य वीडी शर्मा सहित प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। यात्रा के 17वें दिन सेवा यात्रियों ने जनभागीदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा पर केंद्रित विभिन्न पहलों के माध्यम से समुदायों से जुड़ना जारी रखा। यात्रा धीरे-धीरे सेवा की भावना और रोजमर्रा के सामुदायिक जीवन के बीच व्यापक जुड़ाव बना रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित