वडोदरा , सितंबर 08 -- गुजरात के वडोदरा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन से पहले विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और इसमें स्कूली बच्चों ने शानदार प्रस्तुति से लोगों को रोमांचित कर दिया।

यहाँ के न्यू मकरपुरा में स्कूली बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। भक्ति गीतों से शुरू हुए कार्यक्रम में सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और ऑपरेशन सिंदूर की झलक देखने को मिली।

स्कूली बच्चों ने जहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से अवगत कराया, वहीं जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और उसके बाद भारतीय सेना की ओर से चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर की झलक ने लोगों में देशभक्ति का संचार किया । लोगों ने मंच पर प्रस्तुति देने वाले बच्चों की जमकर तारीफ़ की और तालियों बजाकर उनकी हौसला अफजाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित