हसन , जुलाई 19 -- कर्नाटक का हसन जिला रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा के अंतिम संस्कार की तैयारियों का केंद्र बन गया।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक सरकार इस अवसर पर सोमवार को उनके अंतिम संस्कार के दौरान पूरे राजकीय सम्मान देने की तैयारी कर रही है।
अधिकारियों ने गौड़ा परिवार के पैतृक गांव हरदनहल्ली के पास माविनाकेरे में रंगनाथस्वामी बेट्टा की तलहटी में अंतिम संस्कार के लिए व्यापक इंतजामात किए हैं। शोक मनाने वाले हजारों लोगों, राजनीतिक नेताओं और जनता दल (सेक्यूलर) कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद को देखते हुए बैरिकेड्स, लोगों के देखने के लिए जगह, पार्किंग की सुविधा और यातायात मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था की गयी हैइस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अंतिम संस्कार स्थल और उस रास्ते पर भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं, जहां से शव यात्रा गुजरेगी।
गौरतलब है कि 88 वर्षीय चेन्नम्मा का शनिवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सोमवार होने वाले अंतिम संस्कार के लिए हसन लाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित