शिवपुरी , अक्टूबर 20 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के सरखंडी गांव में देवी प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान डीजे वाहन की टक्कर लगने से एक महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गांव में देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए महिला और पुरुषों का जुलूस नदी की ओर जा रहा था। इसी दौरान डीजे वाहन की टक्कर लगने से जुलूस में पीछे चल रही मथुरा आदिवासी, पत्नी केसरिया आदिवासी, गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल महिला को उपचार के लिए शिवपुरी के जय चिकित्सालय लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना डीजे वाहन चालक की कथित लापरवाही से हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित