रायपुर , मई 14 -- मध्य प्रदेश के देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि को उन्होंने अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताया है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस हादसे में दिवंगत हुए लोगों के प्रति वे विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित