अहमदाबाद , जनवरी 13 -- जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को भावपूर्ण विदाई दी।

श्री मर्ज की भारत- गुजरात यात्रा आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न सांस्कृतिक और रणनीतिक कार्यक्रमों में तथा भारत-जर्मन सीईओ फोरम में सहभागिता करने के बाद आज अहमदाबाद हवाई अड्डे से स्वदेश के लिए प्रस्थान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित