देवरिया , जुलाई 24 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में यातायात पुलिस ने शुक्रवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाकर कर 96 वाहनों का ई-चालान कर तीन वाहनों को सीज किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देश पर यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस स्टैंड, हनुमान मंदिर और मालवीय रोड पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो एवं ई-रिक्शा की चेकिंग की। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी बाइक, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना फिटनेस के चलने वाले ऑटो-ई रिक्शा के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही वाहन चालकों को नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित