देवरिया , अक्टूबर 07 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के देवरिया में बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
सभा से पूर्व जिले की सातों विधानसभाओं से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। दोपहिया और चारपहिया वाहनों से निकली यात्राएं सुबह करीब 10 बजे देवरिया क्लब पहुंचीं। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि देश की सेवा ही प्रधानमंत्री का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्य में सहभागी बनता है।
परिवहन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान संगठन के कार्यों का महत्वपूर्ण आधार है। सभा को राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने भी सभा को संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित