देवरिया, सितंबर 02 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भलुअनी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का शव नवनिर्मित मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस ने यहां बताया कि भलुअनी क्षेत्र के बारीपुर चौराहे पर बुधवार सुबह करीब सात बजे एक निर्माणाधीन मकान में राम ध्यान कुशवाहा (62) का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
मृतक के छोटे भाई बाबूलाल कुशवाहा ने हत्या की आशंका जतायी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित