देवरिया, मई 12 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में हिन्दू बालिका के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने गैर समुदाय के युवक को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित बालिका का आरोप है कि गैर समुदाय के युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया और उससे रकम भी वसूली। पीड़िता ने पिछले दिनों वृंदावन में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के कार्यक्रम में आपबीती सुनाई थी जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई थी।

देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए प्रशासन से कार्रवाई के लिए मांग किया था। देवरिया पुलिस ने बरियारपुर थाने में आरोपी युवक आशिक अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म आदि के मामले में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित