देवरिया, अप्रैल 26 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भाटपार रानी क्षेत्र में नदी में नहाने गये दो किशोरों की रविवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि बनकटा क्षेत्र ग्राम कोठिलवा गांव निवासी चार किशोर भाटपार रानी क्षेत्र के चुंकी घाट पर गंडक नदी में नहाने गये थे। नहाने के दौरान अचानक दो किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद दो किशोर घबराकर वहां से भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित