देवरिया , अगस्त 25 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने मंगलवार को कहा कि जिले में चीनी के स्टॉक की कोई कमी नहीं है और लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। जिलाधिकारी के निर्देश पर चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए गठित टीम ने मंगलवार को जिले के 13 थोक प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी कर चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान सभी 13 प्रतिष्ठानों में कुल 158 मीट्रिक टन चीनी का स्टॉक मिला।
श्री हुलगी ने कहा कि जिले में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और इसकी कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
जिलाधिकारी ने कहा कि चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टॉक की निगरानी के लिए औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित