देवरिया , अक्टूबर 18 -- गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिये 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के दृष्टिगत देवरिया जनपद के मतदाताओं के लिये 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया है।
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचक क्षेत्र एवं जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने रविवार को बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने तथा मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अवकाश स्वीकृत किया गया है।
आदेश के अनुसार जनपद के समस्त विभागों में कार्यरत ऐसे शिक्षक जो गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के बोनाफाइड मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, वे 23 अक्टूबर को मतदान करने के लिये विशेष आकस्मिक अवकाश का लाभ सकेंगे। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मतदान में भाग लेने वाले कर्मचारियों को अवकाश प्रदान करने में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न की जाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित