देवरिया, अप्रैल 22 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम पंचायती राज विभाग के जिला परियोजना प्रबंधक(डीपीएम) जितेंद्र दुबे का शव कार के अन्दर मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी ने यहां बताया कि देवरिया विकास भवन से आज शाम को अपने कार से पंचायती राज विभाग के जिला परियोजना प्रबंधक जितेंद्र दुबे (40) शहर के उमा नगर मुहल्ले में अपने किराये मकान पर जा रहे थे। शुगर मिल ग्राउंड के पास लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित