देवरिया , अक्टूबर 31 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को शनिवार को सहादत दिवस के रूप में मनाया।
पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि आज यहां जिला कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ टाउन हॉल स्थित इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर उन्हें याद किया गया।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट बार के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने की। उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती इंदिरा गांधी के जीवन और कार्यशैली पर प्रकाश डाला। सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और दार्शनिक बताया।गोष्ठी में उत्तेज नारायण मिश्र ने श्रीमती गांधी के साथ बीते पलों को साझा किया।
मिश्रा ने कहा कि इंदिरा गांधी लौह महिला थीं। जिन्होंने देश की अखंडता के लिए जीवन भर संघर्ष किया। पूर्व शिक्षक मार्कण्डेय मिश्रा ने कहा कि इंदिरा जी की शहादत को देश कभी नहीं भूल सकता।देवरिया में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को सहादत दिवस के रूप में मनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित