देवरिया , जनवरी 11 -- देवरिया जिला प्रशासन ने गोरखपुर ओवरब्रिज के पास स्थित हजरत शहीद सैयद अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार को खाली करना शुरू कर दिया है। कार्रवाई के दौरान मजार को तीन बुलडोजर लगाकर हटाने की कार्यवाही की जा रही हैं। परिसर में रखा गया सामान हटाया जा रहा है, वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा इस मामले की शिकायत की गई थी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए एएसडीएम कोर्ट ने संबंधित भूमि को सरकारी/बंजर भूमि घोषित किया था और मजार को मान्यता योग्य नहीं माना था। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया कानूनी दायरे में और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है। मौके पर बुलडोजर की कार्यवाही की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित