देवरिया , अप्रैल 11 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शनिवार को उपजिलाधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार बरहज के उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी के निलंबन से रिक्त हुए पद को भरने के लिए यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आदेश के तहत वर्तमान में रुद्रपुर के एसडीएम हरिशंकर लाल को बरहज का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं अपर उपजिलाधिकारी सदर देवरिया अवधेश कुमार निगम को रुद्रपुर का एसडीएम बनाया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें, ताकि प्रशासनिक कार्य सुचारु रूप से चलते रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित