देवरिया, मई 24 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बढ़ते तापमान और आगामी पांच दिनों त जारी रेड अलर्ट को देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए भीषण गर्मी, लू, आकाशीय बिजली एवं नदी में डूबने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए नागरिक को सावधानी बरतें को कहा है।

जिलाधिकारी श्री हुलगी ने कहा कि वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे डिहाइड्रेशन, लू लगने एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। लगातार पानी पीते रहें, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें तथा बाहर निकलते समय सिर को गमछा, टोपी अथवा कपड़े से ढककर रखें। यात्रा के दौरान पानी साथ रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।

जिलाधिकारी ने मजदूरों एवं श्रमिकों से भी अपील किया कि अधिक गर्मी में लगातार कार्य न करें तथा बीच-बीच में विश्राम अवश्य करें। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं पालतू जानवरों को धूप में खड़े वाहनों में न छोड़ें, क्योंकि इससे शरीर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है।आकाशीय बिजली से होने वाली घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों से पंचायत भवनों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक भवनों पर लाइटनिंग अरेस्टर लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है, जिससे आकाशीय बिजली से होने वाले नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसके लिए पंचायत निधि से भी व्यवस्था की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित