देवरिया , सितंबर 13 -- उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के देवरिया सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने रविवार को कहा कि देवरिया-कुशीनगर की मिट्टी में मौजूद प्रतिभा को श्रम और कौशल का अवसर देकर गांवों को केवल विकास का लाभार्थी नहीं, बल्कि सृजनकर्ता और विकास का भागीदार बनाया जायेगा।

श्री मणि आज जागृति उद्यम केंद्र प्रेक्षा स्थल, बरपार में भगवान विश्वकर्मा नवसृजन समिति द्वारा आयोजित 'भगवान विश्वकर्मा नवसृजन महोत्सव' को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा माह से पूर्व आयोजित इस महोत्सव में भगवान विश्वकर्मा मंदिर का भूमिपूजन भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित