देवरिया , अप्रैल 15 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में गत 12 अप्रैल को रेस्टोरेंट में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी ने यहां बताया कि गत रविवार की रात में गौरी बाजार क्षेत्र के बैतालपुर कस्बे के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने आये सोपरी बुजुर्ग गांव निवासी पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि आज पुलिस ने गौरी बाजार चीनी मिल परिसर से आनन्द कुमार, राम सकल यादव को गिरफ्तार किया है। जबकि पाण्डेय बिस्वा गांव के पास से नवनाथ गौड़ और उसकी पत्नी मालती को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित