देवरिया/कुशीनगर/प्रतापगढ/सीतापुर, मई 09 -- उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में शनिवार को लगी राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से बड़ी तादाद में मुकदमों का त्वरित निस्तारण किया गया।
देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत कुल 2,66,914 मुकदमों का निस्तारण कर प्रतिकर तथा जुर्माना के रूप में 10,32,36,600 रूपये धनराशि का सेटलमेंण्ट किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय के द्वारा 08 तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी के द्वारा 08 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में यहां कुल मिलाकर 2,66,914 मामलों का निस्तारण किया गया तथा प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल 10,32,36,600 रूपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया।
प्रतापगढ़ जिले के जनपद न्यायालय के परिसर मे आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे आज शनि वार को 139013 वादो का निस्तारण किया गया जिनमें 4362 फौजदारी वाद, 08 एन0आई0 एक्ट, 203 विद्युत वाद, 16 मोटर दुर्घटना वाद, 30 वैवाहिक वाद, 66 सिविल वाद, 554 बैंक ऋण, 11 बी0एस0एन0एल0 वाद, 03 स्थायी लोक अदालत, कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 132487 मामले एवं यातायात कार्यालय द्वारा 1273 वादों का निस्तारण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित