जयपुर , फरवरी 25 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से दिल्ली विधानसभा के विधायक अजय महावर ने बुधवार को यहां मुलाकात की। श्री देवनानी से श्री महावर की यह शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर दोनों के बीच लोकतांत्रिक परंपराओं, विधानसभाओं की कार्यप्रणाली तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। श्री महावर ने राजस्थान विधानसभा की संसदीय व्यवस्था एवं नवाचारों की सराहना करते हुए अध्यक्ष श्री देवनानी से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
श्री देवनानी ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्यों के बीच संवाद एवं अनुभवों का आदान-प्रदान लोकतांत्रिक प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित