जयपुर , मार्च 28 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश जायेंगे जहां वह विधानसभा में युवा विधायक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री देवनानी 30 मार्च को सुबह साढे दस बजे भोपाल में मध्यप्रदेश विधानसभा में इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन राष्ट्रमंडल संसदीय एसोसिएशन , इंडिया रीजन की क्षेत्रवार गतिविधियों के तहत आयोजित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित