जयपुर , जुलाई 31 -- राजस्थान विधानसभा भवन में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने श्री सुखाडिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि श्री सुखाड़िया ने विकासोन्मुख सोच से राजस्थान के निर्माण में योगदान दिया। उनका सार्वजनिक जीवन जनहित के प्रति समर्पण का रहा।

विशिष्ट सहायक के के शर्मा, वरिष्ठ उपसचिव संजीव कुमार शर्मा एवं नंद किशोर शर्मा, उपसचिव सुशील शर्मा एवं सुनिल अग्रवाल सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी श्री सुखाड़िया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित