जयपुर , सितम्बर 03 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति के उन दिव्य आदर्शों के प्रतीक हैं जिनमें ज्ञान, कर्म, भक्ति, प्रेम, करुणा, नीति और लोककल्याण का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। श्रीकृष्ण का सम्पूर्ण जीवन मानव को प्रत्येक परिस्थिति में सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया कर्मयोग का संदेश आज भी प्रासंगिक है। व्यक्ति को फल की चिंता किये बिना अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए निरंतर कर्मरत रहना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित