जयपुर , जुलाई 24 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के वाराणसी दौरे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, श्री काल भैरव मंदिर और मॉ विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी भी मौजूद थे। इस मौके श्री देवनानी ने कहा कि वाराणसी की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत अनूठी है। उन्होंने कहा कि काशी भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और सनातन परंपरा का वैश्विक केंद्र है। यहां का आध्यात्मिक वातावरण प्रत्येक श्रद्धालु को नयी ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।

उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम के सुव्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप को देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित