जयपुर , अक्टूबर 20 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुलिस शहीद दिवस ( 21 अक्टूबर ) पर देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आमजन की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया है।

श्री देवनानी ने कहा कि पुलिस शहीद दिवस हमें उन वीर जवानों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। राष्ट्र सदैव उनके बलिदान का ऋणी रहेगा।

उन्होंने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता, शांति और कानून के शासन को मजबूत बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।

श्री देवनानी ने शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को याद रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित