जयपुर , अक्टूबर 24 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री देवनानी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि शरद पूर्णिमा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व शीतलता, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव, सामाजिक समरसता तथा पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि शरद पूर्णिमा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। प्रदेश में खुशहाली बनी रहे तथा राजस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।

श्री देवनानी ने प्रदेशवासियों से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन की भावना को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित