जयपुर , अक्टूबर 04 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व मंत्री एवं विधायक अशोक चांदना की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
श्री देवनानी ने यहां श्री चांदना के सिरसी रोड स्थित निवास पर पहुंचकर उनकी माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि श्री चांदना की माता का निधन उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित