जयपुर , जुलाई 21 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा परिसर स्थित श्री राजराजेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय देव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ किया।

श्री देवनानी ने मंगलवार को देव अर्चन, हवन, अधिवास एवं संकीर्तन सहित विभिन्न अनुष्ठान सम्पन्न किये। इस मौके पर प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के. के. शर्मा सहित विधानसभा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में संपन्न हो रहे अनुष्ठानों से संपूर्ण विधानसभा परिसर भक्तिमय वातावरण से सरोबार हुआ। महोत्सव का समापन बुधवार को महाअभिषेक, देव प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित