जयपुर , सितंबर 23 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा सचिवालय के सहायक सचिव दिनेश पारीक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री देवनानी ने कहा कि श्री पारीक ईमानदार, मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। उन्होंने कहा कि श्री पारीक के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनके निधन से विधानसभा परिवार को गहरा आघात हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित