जयपुर , अक्टूबर 18 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उदयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजय राज कुमारी मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री देवनानी ने रविवार को उदयपुर स्थित सिटी पैलेस पहुंचकर श्रीमती विजय राज कुमारी मेवाड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजिल दी। उन्होंने उनके पुत्र डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को ढांढस बंधाया और शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि गत 14 सितंबर को श्रीमती विजय राज कुमारी मेवाड़ का निधन हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित