जयपुर , मार्च 23 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को यहां सेवानिवृत्त उप शासन सचिव रमेश चंद्र शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री देवनानी मालवीय नगर पहुंचकर श्री रमेश चंद्र शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जनसंपर्क विभाग में उप निदेशक डॉ लोकेश चन्द्र शर्मा सहित शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र व्यास, जनसंपर्क आयुक्त राकेश शर्मा ,विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के के शर्मा सहित अनेक जन प्रतिनिधि, अधिकारी, बड़ी संख्या में जनसंपर्ककर्मी और पत्रकारों ने भी श्री रमेश चंद्र शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि श्री रमेश चन्द्र शर्मा का गत 21 मार्च को निधन हो गया। उन्होंने पांच दशक की राजकीय सेवा में राज्य के दिग्गज नेताओं के साथ काम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित