बांसवाड़ा , अक्टूबर 16 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बांसवाड़ा में शुक्रवार को मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन किए।

श्री देवनानी ने मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित