जयपुर , फरवरी 14 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और प्रदेशवासियों को इसकी शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का महान पर्व है, जो हमें आत्मसंयम, तप, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व आध्यात्मिक जागरण, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव समस्त सृष्टि के कल्याणकारी एवं संहारक रूप में पूजनीय हैं। महाशिवरात्रि का यह पावन दिन हमें समाज में समरसता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस पावन पर्व को श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ मनायें तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को और मजबूत करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित