अजमेर , फरवरी 15 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर स्थित विभिन्न शिवालयों में दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्री देवनानी ने अर्जी वाले महादेव मंदिर, रामनगर स्थित शिव मंदिर, भोलेश्वर महादेव मंदिर तथा जातोई दरबार में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देवाधिदेव महादेव से क्षेत्र में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि आत्मशुद्धि, संयम और आध्यात्मिक जागरण का पर्व है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से समाज में शांति, सद्भाव और विकास की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने कामना की कि महादेव की कृपा से अजमेर क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और समस्त नागरिकों का जीवन मंगलमय बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित