जयपुर , फरवरी 25 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने विवेकाधीन अनुदान कोष से भरतपुर निवासी महादेव को आर्थिक सहायता प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21 पर गत 10 फरवरी को हुए भीषण सड़क हादसे में युवा लोकेश एवं मुकेश की मृत्यु हो गयी। श्री देवनानी ने दिवंगत युवाओं के गमगीन पिता महादेव को आर्थिक सहायता प्रदान की है।

श्री देवनानी ने दिवंगत लोकेश एवं मुकेश के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दो पुत्रों को खोने वाले पिता महादेव को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने घायल अंजलि के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।

श्री देवनानी ने बताया श्री महादेव को संबंधित जिलाधीश कार्यालय अन्य सरकारी सहायता दिलाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित