जयपुर , अप्रैल 22 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है।
इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि पृथ्वी केवल हमारा निवास नहीं, बल्कि जीवन का आधार है, जिसकी सुरक्षा और संतुलन बनाये रखना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय चुनौतियां तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता जैसे छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पृथ्वी के संरक्षण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे पर्यावरण के प्रति जागरूक बनें और समाज में सकारात्मक बदलाव के प्रेरक बनें।
उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से हम अपनी पृथ्वी को सुरक्षित, स्वच्छ और हरित बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित