जयपुर , अक्टूबर 12 -- राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री देवनानी ने कहा कि श्री भड़ाना का निधन दुःखद है। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित