जयपुर , अक्टूबर 10 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नवरात्र स्थापना के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्र शक्ति, भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। यह पर्व हमें नारी शक्ति के सम्मान, सकारात्मक विचारों तथा सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में शक्ति उपासना का विशेष महत्व है। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप हमें साहस, धैर्य, करुणा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। नवरात्र का यह पावन पर्व समाज में सद्भाव, सहयोग और परस्पर प्रेम की भावना को सुदृढ़ करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा सभी प्रदेशवासियों के जीवन में नयी ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार हो। उन्होंने प्रदेशवासियों से नवरात्र का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाने तथा समाज में सद्भाव एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बनाये रखने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित