जयपुर , सितम्बर 20 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रदेशवासियों को तेजा दशमी और रामदेव जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

श्री देवनानी ने रविवार को कहा कि लोकदेवता वीर तेजाजी राजस्थान की लोक आस्था, त्याग, शौर्य और वचनबद्धता के प्रतीक हैं। उनके जीवन और आदर्शों से हमें सत्य, साहस, सेवा तथा अपने संकल्प के प्रति दृढ़ रहने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि लोकदेवता बाबा रामदेवजी राजस्थान की लोक आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से मानव सेवा, समानता, भाईचारे और लोककल्याण का संदेश दिया। बाबा रामदेवजी के आदर्श आज भी समाज को आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि तेजा दशमी और रामदेव जयंती राजस्थान की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित